आपके मन में जिज्ञासा होती होगी कि हेयर ट्रांसप्लांट क्या है या हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है तो आपको बता दे कि हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्लास्टिक सर्जन या डर्मेटोलॉजिकल सर्जन बालों को सिर के गंजे जगह पर लगाते हैं। सर्जन सामान्यतः सिर के पीछे या किनारे के बालों को लेकर वहां लगाता है जहां बाल नहीं होते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट सामान्यतः एनेस्थीसिया लगाकर क्लीनिक या अस्पताल में किया जाता है।
ज्यादातर बालों के झड़ने के लिए गंजापन का सामान्य पैटर्न ही जिम्मेदार होता है। यह जेनेटिक कारणों से भी होता है। इसके अलावा भी कई कारणों से गंजापन हो सकता है जिसमे शामिल है-
- आहार
- तनाव
- बीमारी
- हार्मोनल का असंतुलित होना
- दवाएं
क्या हेयर ट्रांसप्लांट विभिन्न प्रकार के होते हैं?
आप यह भी जानना चाहते होंगे कि हेयर ट्रांसप्लांट कितने तरीके का होता है या हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है तो आपको बता दे कि हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया दो प्रकार की होती है:
स्लिट ग्राफ्ट और माइक्रोग्राफ्ट।
स्लिट ग्राफ्ट में हरेक ग्राफ्ट में 4 से 10 बाल होते हैं। प्रत्यारोपण की जगह के आधार पर माइक्रोग्राफ्ट में प्रति ग्राफ्ट 1 से 2 बाल भी सकते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट से क्या फायदा हो सकता है?
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से आपके प्रेजेंस और आत्मविश्वास में भी सुधार होता है। हेयर ट्रांसप्लांट निम्न व्यक्तियों के लिए जरुरी हैं:
- पैटर्न हेयरफॉल वाले पुरुष
- पतले बालों वाली महिलाएं
- अगर किसी के भी बाल जलने से या सर की चोट से बाल झड़ गए हों तो वो भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं।
अच्छे शारिरिक स्वास्थ्य और युवा दिखने की तरह, हममें से अधिकांश लोग अपने बालों को अधिक गंभीरता से नहीं लेते हैं – यानी जब तक बाल झड़ नहीं नहीं जाते तब इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। कई लोगों में बालों का गुच्छा दिखता है बाल बहुत कम दिखते है तो उसका भी इलाज हेयर ट्रांसप्लांट के माध्यम से किया जा सकता है।
अगर बालों का पतला होना या गंजा होना सच में आपको परेशान करता है, तो हेयर ट्रांसप्लांट आपके लुक्स को और अच्छा बना सकता जिससे आप और अधिक आत्मविश्वास महसूस कर सकते है। पर हेयर ट्रांसप्लांट से पहले अपने डॉक्टर से बात करें कि आप इस सर्जरी के दौरान या उसके बाद इससे कैसी उम्मीद रखते है।
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान क्या होता है?
आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है तो आपको बता दें कि इस दौरान आपके सिर को अच्छी तरह से साफ करने के बाद सर्जन एनेस्थीसिया लगाकर सिर के एक हिस्से को सुन्न करने के लिए छोटी सुई का इस्तेमाल करता है।
आप यह जान चुके हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है तो अब आपको बताते हैं कि इसकी तकनीक क्या है। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए फॉलिकल्स प्राप्त करने के लिए दो मुख्य तकनीकों का प्रयोग किया जाता है: FUT और FUE।
follicular unit transplantation (FUT):
सर्जन सिर के पिछले हिस्से से स्किन की एक पट्टी को काटने के लिए एक स्केलपेल का इस्तेमाल करता है। पट्टी लगाने के लिए जो चीरा लगाया गया है वह सामान्यतः कई इंच लंबा होता है।
फिर इस कट को टांका लगाकर बंद कर दिया जाता है।
इसके बाद सर्जन सिर के हटाए गए हिस्से को एक लेंस और सर्जिकल चाकू का इस्तेमाल करके छोटे छोटे हिस्सों में अलग करता है। बाल जब ट्रांसप्लांट किया जाता है, तो ये अलग अलग हिस्से नेचुरल से दिखने वाले बालों के विकास को करने में मदद करता है।
फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई) में बालों के रोम को सिर के पिछले हिस्से से ही कई छोटे पंच या चीरों के माध्यम से निकाला जाता है।
सर्जन स्कैल्प के उस हिस्से में ब्लेड या सुई से छोटे-छोटे छेद करता है, जहां पर हेयर ट्रांसप्लांट हो रहा है। वे इन छेदों में बालों को बहुत धीरे से लगाते हैं।
इसी तरह सर्जन सैकड़ों या हजारों बालों को ट्रांसप्लांट करते हैं। ट्रांसप्लांट के बाद कुछ दिनों के लिए ग्राफ्ट, फॉग या पट्टियों के माध्यम से सिर को ढक दिया जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट सेशन में चार घंटे या उससे भी अधिक समय लग सकता है। सर्जरी होने के लगभग 10 दिन बाद आपके टांके हटा दिए जाएंगे। उम्मीद है कि आप यह जान चुके होंगे कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या होता है?
यह जानने के बाद कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है के बाद आपको बताते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या होता है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आपके सिर में दर्द हो सकता है, और आपको हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाने के बाद कई दवाएँ लेने की ज़रुरत महसूस हो सकती है, जैसे:
- दर्द की दवा
- संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए एंटीबायोटिक्स
- सूजन को कम रखने के लिए दवाएं
- ज्यादातर लोग सर्जरी के कई दिनों बाद फिर से सामान्य काम पर लौट सकते हैं।
ट्रांसप्लांट किए गए बालों का दो से तीन सप्ताह बाद झड़ना सामान्य सी बात है। यह नए बालों के विकास के लिए रास्ता बनाता है। कई लोगों को सर्जरी होने के 8 से 12 महीने बाद कुछ मात्रा में नए बाल उगते हुए दिखाई दे सकते हैं।
कई डॉक्टर बालों के विकास को तेज़ करने के लिए मिनोक्सिडिल (रोगाइन) या बालों के विकास की दवा फाइनस्टेराइड (प्रोपेसिया) खाने को दे सकते हैं। ये दवाएं भविष्य में भी बालों के झड़ने को धीमा या रोकने में भी मदद करती हैं। हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है जानने के बाद आप यह भी जान चुके होंगे कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या होता है।
लॉन्ग टर्म आउटलुक क्या है?
सामान्यतः जिन लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट हुआ है, उनके सिर के ट्रांसप्लांट वाली जगह पर बाल उगने शुरू हो जाता है।
नए बालों का कम या ज्यादा घने दिखाई देना कई बातों पर निर्भर करता है जैसे –
सिर की शिथिल होना या सिर की स्किन का ढीला होना।
प्रत्यारोपित क्षेत्र में रोम का घनत्व का कम या ज्यादा होना
बाल की क्षमता या उसकी गुणवत्ता
बाल का कर्ल होना
यदि आप दवा नहीं लेते हैं (जैसे कि मिनोक्सिडिल या फाइनस्टेराइड) या ख़राब स्तर की लेजर थेरेपी करवाते हैं तो आप सिर के उन जगहों से बाल का झड़ना शुरू हो सकता है जहां आपने इलाज नहीं करवाया है।
इन सब बातों पर सर्जन के साथ चर्चा करना जरूरी है।
हेयर ट्रांसप्लांट से उम्मीदें और उनका पूरा होना
सर्जरी होने के बाद आपका सिर बहुत कोमल हो सकता है। आपको कई दिनों तक दर्द की दवाएं लेने की जरूरत हो सकती है।सर्जन सर्जरी होने के कम से कम एक या दो दिन तक अपने स्कैल्प पर पट्टियां पहनने के लिए कहेगा। सर्जन कई दिनों तक लेने के लिए एक एंटीबायोटिक लेने को भी कह सकते हैं। ज्यादातर लोग ऑपरेशन के 2 से 5 दिन के बाद अपने सामान्य दिनचर्या पर लौट आते हैं।
सर्जरी के 2 से 3 सप्ताह के भीतर, प्रत्यारोपित बाल झड़ जाते है, लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही नए बाल आने लग जाएंगे। अधिकांश लोगों में 6 से 9 महीनों के बाद नए बाल आने लग जाते है। कुछ सर्जन प्रत्यारोपण के बाद बालों के विकास को बढाने के लिए बाल मिनोक्सिडिल (रोगाइन) जैसी दवाएं भी लिखते हैं, पर इसका भी सभी पर असर अलग अलग हो सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांट का रिज़ल्ट कब दिखाई देगा ?
अधिकांश रोगियों को सर्जरी करवाने के बाद छह से नौ महीने के बीच इसका परिणाम दिखाई देता हैं। कुछ रोगियों के लिए, इसमें 12 महीने लगते हैं।
यह जानना जरूरी है कि सर्जरी के दो से आठ सप्ताह के बीच ट्रांसप्लांट किए हुए बाल झड़ जाएंगे। यह सामान्य सी बात है। तीसरे महीने तक आनेवाले बाल ट्रांसप्लांट से पहले की तुलना में बाल पतले दिख सकते हैं। पर उसके बाद से यह सामान्य से दिखने लगते है।
यह जानने के बाद कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है के अलावा हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में कुछ बातें जरुर जानें:
१) ट्रांसप्लांट किए हुए बाल नेचुरल बालों की तरह ही होते हैं और प्रत्यारोपण के दो से चार सप्ताह के बीच झड़ जाते हैं। इसके बाद प्राकृतिक रूप से बालों का उग्ना शुरू हो जाता हैं।
2) एनेस्थीसिया का उपयोग करने से ट्रांसप्लांट करवाने के दौरान दर्द नहीं होता है और रोगी उसी दिन घर जा सकता है।
3) हेयर ट्रांसप्लांट नॉन-सर्जिकल हेयर रिस्टोरेशन से अलग होता है जिसमें स्कैल्प पर पहले से चुने हुए बेस को फिक्स कर दिया जाता है।
4) हेयर ट्रांसप्लांट का मतलब यह नहीं है कि आपके बाल पूरी तरह ठीक हो ही जायेंगे क्योंकि हरेक व्यक्ति पर इसका प्रभाव अलग अलग हो जाता है।
5) गंजेपन के हर मामले का हेयर ट्रांसप्लांट समाधान नहीं होता है। यह पूरी तरह से केस टू केस पर ही निर्भर करता है।